फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

सीबीसीआईडी जांच की मांग पर माने ग्रामीण

Sun, 28 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
कुएं में मिले छात्र के शव का अंतिम संस्कार 24 घंटे बाद सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग पर हो सका। सदर विधायक व अधिकारियों के हस्तक्षेप पर सीबीआई जांच की मांग रहे ग्रामीणों को गुस्सा शांत हुआ। गांव में भारी  पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौलीपोख्ताखाम के भवानीपुर निवासी अमर कुमार का छह वर्षीय बेटा अनुराग चौहान उर्फ शुभ 24 फरवरी को अपने स्कूल से घर आते समय रास्ते से गायब हो गया था। शनिवार की सुबह खेतों के बीच स्थित एक कुएं में खोजबीन के दौरान उसकी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद अनुराग का शव घर पहुंचा लेकिन परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीें हुए। कई बार पुलिस से उनकी तीखी तकरार हुई। रात किसी तरह बीत गई।
विज्ञापन


रविवार को भी पुलिस ने ग्रामीणों व मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे छात्र की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करने पर अड़े थे। उपजिलाधिकारी पट्टी, सीओ सिटी मनीष मिश्र, नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव समेत पीएसी, महिला पुलिस बल गांव में डटे रहे। बवाल की आशंका में पुलिस ग्रामीणों के विरोध को भी चुपचाप सुनती रही। करीब दस बजे सदर विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना मृतक छात्र के घर पहुंचे। परिजनों से पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की। उनकी मांगों को सुनने के बाद परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि घटना की जांच वह सीबीसीआईडी से कराऐंगे। इसके बाद जाकर लोग छात्र के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। गांव में ही बच्चे के शव को दफनाया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और पुलिस बल वापस लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed