{"_id":"8687c6ac257eae6fbe4863c4d1e33671","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-897","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा रक्तदान के लिए संकल्प फार्म लेकर घर-घर जाएंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा रक्तदान के लिए संकल्प फार्म लेकर घर-घर जाएंगे कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के समय जरूरतमंदों को रक्त की कमी को देखते हुए ब्लड बैंकों से अधिक से अधिक ब्लड संग्रह करने को कहा गया है। ब्लड बैंकों के स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि जो लोग रक्तदान कर चुके हैं उनसे दोबारा दान के लिए संकल्प फार्म भरवाया जाए। बैठक और गोष्ठियों के माध्यम से इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। डोनरों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर होनी चाहिए। जिससे जरूरत पड़ने पर रक्तदाताओं से डोनेट के लिए संपर्क किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस आशय का पत्र सीएमओ, सीएमएस और ब्लड बैंक को भेजा है।
दरअसल, ब्लड बैंकों की हालत इस समय ठीक नहीं है। कई ऐसे हैं जहां पर मानक के अनुसार डोनरों की संख्या बहुत ही कम है। जो लोग एक बार दान कर चुके हैं। उनसे दोबारा दान के लिए संपर्क भी नहीं किया जाता है। न ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यही वजह है कि ऐसे ब्लड बैंकों से जरूरत पड़ने पर रक्त नहीं मिल पाता है। इस बारे में प्रतापगढ़ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर रमेश यादव ने बताया कि लोगों से दोबारा रक्त के लिए संकल्प फार्म भरवाया जा रहा है।