{"_id":"713116d7034dbbb44c905c5e894aed33","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-896","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ भेदभाव : महिमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ भेदभाव : महिमा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिने स्टार महिमा चौधरी ने कहा कि देश में आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में भी महिलाओं के साथ भेदभाव होता है। हर कोई पुरुष को बढ़ावा देना चाहता है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में खुद को साबित कर रही हैं। वह पुरुषों के साथ-साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती हैं। इसके बावजूद उनके साथ भेदभाव करना भारत जैसे देश में दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होेंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में मां हमेशा अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्हाेंने कहा कि अपने बेटी के पालन के लिए कुछ वर्षों से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। क्योंकि फिल्म के दौरान लाइफ व्यस्त हो जाती है। ऐसे में बच्चों का ख्याल रखना आसान नहीं हो पाता। हालांकि वह जल्द ही फिल्म उद्योग में अपने कैरियर की फिर से शुरुआत करेंगी। कहा कि उनकी बंगाली फिल्म डाक चाकलेट जल्द ही आने वाली है।