{"_id":"2eb7581e9e05836948626d3650f107ba","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-895","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारवासियों ने दुकानें बंद कर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारवासियों ने दुकानें बंद कर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिड़काव की मशीन बिना पैसे के देने से इंकार करने पर दुकानदार की पिटाई कर दी गई। इससे नाराज दुकानदारों ने दुकानें बंद कर बाजार में जाम लगा दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के करेंटी निवासी मनोज गुप्ता ने पूरे कुंडा कोतवाली के पूरे धनऊ बाजार में खाद-बीज की दुकान खोल रखी है। इसके चलते वह दुकान पर छिड़काव की मशीन किराए पर देता है। सुबह दो लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और मशीन की मांग की।
सुबह बोहनी न होने के कारण उसने पैसे की मांग की तो दोनों उस पर बिगड़ गए। कहासुनी होने के बाद दुकानदार की पिटाई कर दी गई। इससे आसपास के दुकानदार भी नाराज हो गए और अपनी अपनी दुकानें बंद करते हुए कुंडा से करेंटी जाने वाली मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे। इससे वाहनों का लम्बा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर कुंडा पुलिस पूरे धनऊ बाजार पहुंची। काफी देर के प्रयास के बाद ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।