{"_id":"010a6bdf9438a8b0ac046b62d3dd289d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-894","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालपुर गांव में 1.34 लाख का घपला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालपुर गांव में 1.34 लाख का घपला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों में व्यापक घपला हो रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में जलालपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत से हुए खेत समतलीकरण में 1.34 लाख रुपये का घपला उजागर हुआ है। डीसी मनरेगा ने बीडीओ से यह रकम वसूलकर खजाने में जमा कराने को कहा है। क्षेत्र पंचायत के तहत विकास खंड में हुए विकास कार्यों में व्यापक खेल हुआ है। अधिकारियों के निरीक्षण में अब परतें खुलने लगी हैं। क्षेत्र के जलालपुर ग्राम पंचायत में शीला देवी पत्नी विजयलाल के खेत का समतलीकरण करने में 3,19,882 रुपये का खर्च दिखाया गया है।
मगर जब मनरेगा डीसी ने जांच की, तो खुलासा हुआ कि 1,34,990 रुपये का अधिक भुगतान कर लिया गया है। उपायुक्त श्रम रोजगार जनार्दन यादव ने बताया कि समतलीकरण में खेल करने वाले कार्य प्रभारी, तकनीकी सहायक और अवर अभियंता आरईएस से यह रकम वसूल करने के लिए बीडीओ को पत्र लिखा गया है। बीडीओ जेएल सरोज ने बताया कि जिम्मेदार लोगों से रिकवरी की धनराशि तय कर जमा करने को कहा गया है। डीसी मनरेगा की बातों पर गौर करें तो यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि कई ग्राम पंचायतों में इस तरह के खेल हुए हैं। उन्होंने जल्द ही जांच अभियान चलाकर लोगों को बेनकाब करने की बात कही है।