{"_id":"c65fb60ebf2b33dba8eb7ea34afec805","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-893","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित नजूल लिपिक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित नजूल लिपिक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के निलंबित नजूल लिपिक के खिलाफ नगर कोतवाली में शनिवार को मुकदमा दर्ज हो गया। अभिलेखों में छेड़छाड़ करने का उस पर आरोप लगा था। अधिशाषी अधिकारी की तहरीर पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
नगर पालिका के नजूल लिपिक बृजनाथ मिश्र को एलआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया था। लिपिक पर शहर के धर्मशाला वार्ड बेल्हा घाट के रहने वाले आशीष खंडेलवाल को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिए शासकीय अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोप लगा था।
उसने 4,53,600 रुपये को काटकर 1,85,220 रुपये कर दिया था। शिकायत के बाद मामले की जांच जिलाधिकारी ने सीआरओ को दे दी। सीआरओ रामसिंह वर्मा ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि अपने लाभ के लिए नजूल लिपिक ने शासकीय आदेशों की अवहेलना करते हुए शासकीय अभिलेखों में डीएम के आदेश को भी काटकर दूसरी प्रविष्टि अंकित कर दी गई थी। इस मामले में डीएम डा. आदर्श सिंह के आदेश पर ईओ अवधेश यादव ने उसे गत दिनों सस्पेंड कर दिया। ईओ की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली में निलंबित नजूल लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभिलेखों की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।