{"_id":"542de573ff536a258ec17c72ec4ece6a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-845","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के न मिलने पर महिला ने छोड़ा अन्न-जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के न मिलने पर महिला ने छोड़ा अन्न-जल
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से गायब पति का सुराग न लगने व पुलिस के रिपोर्ट न दर्ज करने से परेशान महिला ने अन्न-जल त्याग दिया है। पति की तलाश व रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग को लेकर महिला दर-दर भटक रही है। इसके बाद भी किसी भी अधिकारी का ध्यान उस पर नहीं पड़ रहा है। नगर कोतवाली के परशुरामपुर मलियान निवासी लाल बहादुर पुष्पाकर (45) रोजाना की तरह 14 फरवरी की सुबह मार्निंगवॉक करने निकला था।
इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। उसी दिन से परिजन उसकी खोजबीन करना शुरू कर दिए। कहीं उसका पता नहीं चला। लालबहादुर की पत्नी कंचन पुष्पाकर ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। आरोप है कि पुलिस उसे ही फटकार कर भगा दिया और रिपोर्ट नहीं दर्ज की। खोजबीन के बाद भी पति नहीं मिला तो महिला ने अन्न और जल छोड़ दिया। इससे उसकी हालत भी बिगड़ती जा रही है। शनिवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने व पति की खोजबीन करवाने की मांग की।