{"_id":"9a7c4d9ca8668afbede271789f653c34","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-795","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 साल बाद फिर होगी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 साल बाद फिर होगी पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
26 साल बाद एक बार फिर इस वर्ष पाचवीं और आठवीं की परीक्षा बोर्ड से होने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह कदम उठाया है। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन की यह पहल कारगर साबित हुई तो बच्चों और शिक्षकों में पठन-पाठन की अभिरुचि बढ़ेगी।
जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पांच और आठ के बच्चों की परीक्षा अब बोर्ड से होगी। शासन ने जिले को 48 लाख रुपये का बजट मुहैया कराते हुए पूरे प्रदेश में एक साथ परीक्षा कराने का फैसला किया है। 14-21 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाएं न्याय पंचायत और ब्लाक स्तर पर होंगी। एक स्कूल के बच्चों की कापी दूसरे स्कूल के शिक्षक जाचेंगे। कक्षा पांच के बच्चों की कॉपियां न्याय पंचायत स्तर पर और आठवीं के बच्चों की कापियों का मूल्यांकन ब्लॉक स्तर पर होगा।
फिलहाल पेपर और कॉपी मुहैया कराने के लिए शासन ने पहली बार जिले को 48 लाख रुपये का बजट मुहैया कराया है। विभागीय जानकारों की मानें तो लगभग 26 वर्षों के बाद बोर्ड पाचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा होने जा रही है। विभाग को विकास, एमडीएम सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का बजट देता था, मगर परीक्षा के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं मिलती थी। बीएसए माधवजी तिवारी ने बताया कि परीक्षा निश्चित समय पर नकलविहीन कराई जाएगी। इसके लिए जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
कक्षा दो से पांच तक का पेपर छपाने के लिए प्रति बच्चा 2.50 रुपये और उत्तरपुस्तिकाओं के लिए प्रति बच्चा 7.50 रुपये दिए गए हैं। कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए पेपर के लिए प्रति बच्चा 5 रुपये और उत्तरपुस्तिकाओं के लिए प्रति बच्चा 15 रुपये की दर निर्धारित की गई है।