{"_id":"c79e14fd2f21413fa61ba42d074dcdde","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-771","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों के उपचार का खर्च उठाएगा श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों के उपचार का खर्च उठाएगा श्रम विभाग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 10 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा मजदूरों की गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाने के लिए श्रम विभाग तैयार हो गया है। विभाग की ओर से ब्लाकवार रजिस्ट्रेशन फार्म भेजा गया है। ग्राम प्रधान व बीडीओ को फार्म भरवा कर श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया गया है।
योजनाओं का लाभ मनरेगा मजदूरों को भी मिले, इसके लिए जिला श्रम विभाग की ओर से बीडीओ और ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ ग्राम प्रधानों को सक्रिय किया जा रहा है। श्रम विभाग की ओर से ब्लाकवार रजिस्ट्रेशन फार्म भेजा गया है। सभी मनरेगा मजदूरों का यह फार्म भरवाने का जिम्मा ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी को सौंपा गया है। पंजीयन होने के बाद विभाग की ओर से मनरेगा मजदूरों व उनके परिजनों की गंभीर बीमारियों में इलाज का खर्च विभाग उठाएगा।
वहीं जिला श्रम अधिकारी कमलेश कनौजिया का कहना है कि ठेकेदार के साथ तीन माह काम करने वाले लोगों का ही पंजीयन होता था। मगर अब मनरेगा मजदूरों के साथ सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन विभाग करेगा। उनके इलाज का खर्च विभाग की ओर से दिया जाएगा। मनरेगा मजदूरों का पंजीयन कराने के लिए फार्म ब्लाक पर भेजा गया है। मजदूर प्रधान व बीडीओ से मिलकर फार्म को भरकर योजना का हकदार बन सकता है।