फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

वकीलों ने तहसील में जड़ा ताला

Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 10 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
पट्टी तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा अब तक रिपोर्ट न देने तथा विलंब कर मामले को लटकाने पर वकील आंदोलित हो गए हैं। बुधवार को तहसील कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय समेत अन्य राजस्व अदालतों में तालाबंद कर विरोध, प्रदर्शन किया। अधिकवक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पट्टी तहसील मुख्यालय में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए शासन ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन से मांगी थी। इस आदेश को तहसील कार्यालय पहुंचने पर तहसील प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी थी। तहसील परिसर में ही भवन व कार्यालय तलाशने में अधिवक्ताओं ने मदद भी की, लेकिन बावजूद इसके प्रशासन इस बाबत अपनी रिपोर्ट को दबाकर बैठा है। प्रशासन द्वारा रिपोर्ट न प्रेषित किए जाने के कारण मामला अधर में लटका हुआ है। जबकि अधिवक्ता वादकारी हित को देखते हुए चाहते हैं कि जल्द ही ग्राम न्यायालय की स्थापना हो जाए।
विज्ञापन


मामले को लेकर अधिवक्ता बेमियादी हड़ताल पर हैं। बुधवार को तहसील के मुख्य गेट पर सुबह दस बजे अधिवक्ताओं ने ताला जड़ दिया, जिससे राजस्व अधिकारी परिसर में प्रवेश नहीं कर सके। बार अध्यक्ष राधारमण की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने सभी कार्यालय भी बंद करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed