{"_id":"7b97b895828ed931c6d226721d61058d","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-759","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलबिला क्रासिंग का गेट टूटने से लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलबिला क्रासिंग का गेट टूटने से लगा भीषण जाम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को चिलबिला रेलवे क्रासिंग का गेट टूट जाने से शहर में भीषण जाम लग गया। हालत यह थी कि लोगों को सदर मोड़ से चिलबिला फाटक तक पहुंचने में तीन घंटे लग गए। मेला स्नानार्थियों की भीड़ से चौक से लेकर भंगवाचुंगी तक हाईवे जाम हो गया। इससे ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर में वाहन रेंग रहे थे। मौनी अमावस्या की भीड़ से रविवार की रात से ही शहर का ट्रैफिक बेहाल था। जगह-जगह वाहनों की भीड़ से शहरियों का चलना दुश्वार हो गया था। सेामवार को चिलबिला में वाहन की टक्कर से गेट टूटने की घटना ने कोख में खाज का काम किया।
चिलबिला से लेकर चौक घंटाघर तक इतना लंबा जाम लग गया कि लोग पैदल नहीं निकल पा रहे थे। वाहनों की भीड़ का यह आलम था कि गेट बंद नहीं हो पा रहा था जिससे कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित हुआ। ट्रेनों को रोककर काशन पर चलाया गया। इसके चलते इतना लंबा जाम लग गया लोग पैदल भी ठीक से नहीं चल पा रहे थे। हाईवे पर लगे जाम से बचकर निकलने की कोशिश में जा रहे लोगों की भीड़ से शहर की गलियों में भी देखते ही देखते जाम लग गया। हालांकि गेट टूटने की सूचना मिलने पर आरपीएफ चिलबिला पहुंच गई थी। मगर ट्रैफिक को नियंत्रण करने और ट्रेनों को पास करने में उसको भी पसीना आ गया।