{"_id":"ead8939916e5f2291a861ed286f1efc9","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-758","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला स्पेशल पर चढ़ने को लेकर मची भगदड़, कई यात्री जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला स्पेशल पर चढ़ने को लेकर मची भगदड़, कई यात्री जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए पहुंचे यात्रियों को लेकर लौट रही मेला स्पेशल ट्रेन पर चढ़ने को लेकर सोमवार को प्रतापगढ़ स्टेशन पर भगदड़ मच गई। जिसमें एक महिला समेत आधा दर्जन श्रद्धालु जख्मी हो गए। संयोग रहा कि समय रहते भीड़ नियंत्रित हो गई, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। जीआरपी की मदद से घायलों का इलाज कराया गया। घटना के चलते करीब आधे घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। सोमवार को मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करके श्रद्धालु मेला स्पेशल से लौट रहे थे। ट्रेन में भीड़ इतनी अधिक थी कि लोग छत और इंजन पर भी बैठे थे। ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो यहां से भी लोग उसमें चढ़ने लगे। अंदर की भीड़ ने बोगियों में घुस रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया। जिससे धक्कामुक्की के बाद भगदड़ मच गई।
इंजन के बगल वाली एसएलआर बोगी में लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। धक्का लगने से बोगी में सवार सुल्तानपुर का लाल बहादुर (60) नीचे गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया। हालांकि यात्रियों ने उसको हाथ पकड़कर खींच लिया। इसके बगल वाली बोगी में फैजाबाद की रहने वाली रामरती देवी(33) और सुमन पाल (50) चोटहिल हो गई। लोग इनके ऊपर गिर गए। जिससे हाथ और पैर में चोटें आईं।
पीछे गार्ड के बगल वाली बोगी में एक व्यक्ति ननकई मिश्रा पत्नी रामचंद्र निवासी रंजीतपुर खाला मोहम्मदपुर जिला बाराबंकी के ऊपर गिर गया। जिससे उसके कमर में चोटें आईं। धक्कामुक्की के बीच प्लेटफार्म पर भी भगदड़ मच गई। जिससे कई लोग गिर गए। इनके साथ सफर कर रही पूजा मिश्रा ने मोबाइल से कंट्रोल को मैसेज किया। सूचना पाकर जीआरपी के सिपाही रेलवे अस्पताल के स्टाफ के साथ पहुंचे और इलाज करवाया। इस चक्कर में मेला स्पेशल काफी समय तक खड़ी रही। सुबह थ्री एफपी पैंसेंजर में इंजन पर चढ़े लोगों को आरपीएफ और जीआरपी वालों ने उतारकर बोगी में बैठाया। एसएस केएन शर्मा ने बताया कि घायल होने की सूचना पर रेलवे अस्पताल का स्टाफ को भेजा गया था। उसने दवा आदि देकर उनका इलाज किया।