{"_id":"043e4a463f70af22203ddd72ac3de334","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-751","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित होंगे गणित, विज्ञान के शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित होंगे गणित, विज्ञान के शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इंटर कालेजों के गणित और विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें विषय की बारिकियों से परिचित कराया जाएगा। जिससे वह छात्र-छात्राओं को अपने विषय की शिक्षा गुणवत्तापूर्ण तरीके से दे सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बगल स्थित स्काउट भवन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 9 फरवरी से किया जाएगा।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इंटर कालेज के गणित, विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसमें हाईस्कूल व इंटर के शिक्षक शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विषय की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कक्षा में प्रभावपूर्ण शिक्षण करने के तरीके भी बताए जाएंगे। जिससे वह अपने विषय को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पढ़ा सकें। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों को प्रशिक्षण में पहुंचना है। यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए अनिवार्य है।