{"_id":"778169d57108ae8b2d38c960c3776688","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-737","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ दिखावे के लिए हो रही छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ दिखावे के लिए हो रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर बाजार में करोड़ों की अवैध शराब और फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में फरार चल रहे कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी केवल दिखावे के लिए की जा रही है। केवल फैक्ट्री के मजूदरों पर कार्रवाई का डंडा चलाकर अब पुलिस खामोश हो गई है।
गत दिनों आजाद नगर में अवैध शराब की फैक्ट्री इलाहाबाद क्राइम ब्रांच व पुलिस ने पकड़ी थी। इस दौरान करीब दो करोड़ से अधिक अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। अभी भी अवैध शराब के सरगना व दूसरे कारोबारी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आला अधिकारियों के आदेश पर गुरुवार को जेठवारा व महेशगंज पुलिस ने फरार चल रहे सुधाकर सिंह समेत अन्य के घरों पर दिन में दबिश देने का दावा किया था। जबकि हकीकत में यह महज दिखावा था। सिर्फ उनके घरों के इर्द गिर्द घूम कर पुलिस लौट आई थी।कार्रवाई के दौरान यह दिखता है कि प्रभावशाली लोगों का पुलिस पर प्रभाव है।