फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

स्मोक ग्रेनेड को टाइम बम, एंटी राइड गन को बताया आंसू गैस

Fri, 05 Feb 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रतापगढ़ जीआरपी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ लखनऊ आरडी यादव के पूछे गए सवालों का पुलिस कर्मियाें ने उल्टा-सीधा जवाब दिया। स्मोक ग्रेनेड को टाइम बम और एंटी राइडगन को आंसू गैस बताया। जिसे सुनने के बाद सीओ ने माथा ठनक गया।  उन्होंने लापरवाह पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। हालांकि थाने की साज-सज्जा और अभिलेखों के रखरखाव से सीओ संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन



सीओ आरडी यादव शुक्रवार को वार्षिक मुआयने पर प्रतापगढ़ थाने पहुंचे। इस दौरान आरडी यादव ने मालखाने और अभिलेखों का निरीक्षण किया।  मालखाने में रखे असहलों को निकालकर उसके बारे में बारी-बारी से पुलिसकर्मियों से पूछना शुरू कर दिया। एक-दो को छोड़कर कोई भी पुलिसकर्मी उनके सवालों का सही जवाब नहीं दे सका। स्मोक ग्रेनेड को टाइम बम, एंटी राइडगन को आंसू गैस बताने लगे। इंसास राइफल को चलाने का सही ढंग भी पुलिसवालों को नहीं पता था। गलत जवाब सुनकर सीओ खीझ गए। उन्होंने कई पुलिसकर्मियों की क्लास ली। सीओ के निशाने पर जब दरोगा और एसओ आए तो वे इधर-उधर झांकने लगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed