{"_id":"6dc7ca3dcc92118681a1f14a80944413","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-714","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों के मानदेय भुगतान को मिले दो करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों के मानदेय भुगतान को मिले दो करोड़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले 2169 प्रेरकों के लिए खुशखबरी है। उनके मानदेय भुगतान के लिए जिले को दो करोड़ 11 लाख बीस हजार रुपये शासन से मिल गए हैं। इस धनराशि से उन्हें पांच माह का मानदेय मिलेगा। निरक्षरों को साक्षर करने का बीड़ा उठाने वाले प्रेरकों को मानदेय भुगतान के लिए दो करोड़ 11 लाख बीस हजार रुपये बेसिक शिक्षा विभाग को शासन ने उपलब्ध कराए हैं।
लंबे समय से मानदेय की प्रतीक्षा कर रहे प्रेरकों को शासन के इस फैसले से काफी राहत मिली है। ब्लॉकवार मिले बजट में अधिकतम पांच महीने का मानदेय उनके खाते में पहुंचेगा। मानदेय वितरण में इस बार कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। ब्लॉक समन्वयकों को यह अधिकार होगा कि वह सभी प्रेरकों को समान रूप से मानदेय का वितरण करें। जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि मानदेय का बजट प्राप्त हो गया है। जल्द ही प्रेरकों के खाते में भेजा जाएगा।