फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

निजी पैथालॉजी पर दो बार में दो तरह की रिपोर्ट

Sun, 31 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
निजी पैथालॉजी पर यह हाल है कि एक ही व्यक्ति की दो बार जांच कराने पर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट आई। इसके चलते उसके इलाज में देरी हुई तो मरीज को पीजीआई तक जाना पड़ गया। अब ठीक होकर लौटने पर उसने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। सीएचसी कुंडा के तहत एएनएम सेंटर जमेठी में तैनात एएनएम राजकुमारी विश्वकर्मा की 20 दिसम्बर को अचानक तबीयत खराब हुई तो वह इलाज के लिए सीएचसी कुंडा पहुंची। चिकित्सकों ने उन्हें खून की जांच के लिए लिख दिया।
विज्ञापन


 एक पैथालॉजी लैब पहुंची और जांच कराई। जांच की रिपोर्ट से चिकित्सक संतुष्ट नहीं हुए। इस पर राजकुमारी ने दोबारा वहीं जांच कराई। दूसरी बार में फिर से जांच रिपोर्ट अलग आई। मेडिसिन समय से न मिलने से एएनएम की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए। वहां से चिकित्सकों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। वहां पर एक माह तक चले इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो सका। ठीक होने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी के साथ ही विभागीय अधिकारियों से इन लैब संचालकों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed