फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

राजाभैया ने बढ़ाया देश में कुंडा का गौरव

Fri, 29 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
जनपद ही नहीं प्रदेश में विकास की धुरी कहलाएगी कुंडा और बाबागंज विधानसभा। विकास का जो पहिया घूमा है तो उसे लगातार घूमते रहना है। राजाभैया की अगुवाई में दोनों विधानसभा का कायाकल्प होकर रहेगा। यह बातें एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने झींगुर-हरनाहर मार्ग का शिलान्यास करने के बाद बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों ही विधानसभाएं राजाभैया का परिवार हैं। पूरे देश में कुंडा का गौरव राजाभैया ने ही बढ़ाया। यही कारण रहा कि कुंडा, बाबागंज के लोगों के सहयोग से जिला पंचायत में राजाभैया का बोर्ड बना। प्रदेश में इटावा, मैनपुरी के बाद सबसे ज्यादा विकास कुंडा, बाबागंज का ही होगा। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही बाबागंज-बिहार मार्ग का भी चौड़ीकरण होगा। इसके लिए प्रयास शुरू हो गया है। इसके पूर्व एमएलसी ने झींगुर तिराहे पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 12 करोड़ 24 लाख की कीमत से बनाने वाले आठ किमी लम्बे झींगुर-हरनाहर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान बाबागंज ब्लाक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज ने 51 किलो की माला पहनाकर गोपालजी का स्वागत किया।
विज्ञापन


सभा को पूर्व सांसद कौशाम्बी शैलेंद्र कुमार, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. केएन ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने भी जनसभा को संबोधित किया। संचालन राजाभैया यूथ ब्रिगेड के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने किया। इस दौरान प्रधान सुधीर पटेल, पप्पू सिंह, प्रभाकर सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज शुक्ला, नूरआलम फारुकी, आनंददेव पांडेय, अंकुर द्विवेदी, पिंटू मिश्रा, बृजकिशोर मिश्रा मुन्ना, अमर कुमार तिवारी, पप्पू दुबे, पंकज यादव, अनुज सिंह, रज्जू सिंह, प्रधान शकील अहमद, राहुल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed