फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

जिला स्तर पर नियुक्त किए जाएंगे समन्वयक

Fri, 29 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
विकास भवन में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक  में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव शरण ने जनहित गारंटी योजना की प्रभावी मानीटरिंग पर विशेष जोर  देते जिला स्तर पर जिला समन्वयक की तैनाती करने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में प्रमुख सचिव ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली जनहित गारंटी योजना को अधिकारी तवज्जो नहीं दे रहे हैं। तहसीलों में जाति, आय, निवास और नगर निकायों में जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्रों के निस्तारण में काफी ढिलाई बरती जा रही है। उन्होंने प्रभारी जिलाधिकारी से प्रभावी मानीटरिंग करने को कहा। साथ ही जनहित गारंटी योजना के  प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए नियमित टीकाकरण और जिला स्तर पर हेल्पलाइन की शुरूआत करने को कहा। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को कौन सा टीका और कब लगना चाहिए, इस बात की जानकारी माता-पिता को होनी चाहिए। उन्होंने मैसेज सेवा प्रारंभ करने की बात करते हुए मां-बाप के मोबाइल पर इसका मैसेज जाना चाहिए कि कौन सा टीका लगा है और कौन सा लगना बाकी है। जलनिगम की समीक्षा प्रारंभ होते ही अधिशासी अभियंता राजेश खरे ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। तीन किमी का हिस्सा वन विभाग के अंतर्गत आ रहा है।
विज्ञापन


 वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण अभी तक सीवर पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि एसटीपी बनकर तैयार है, पाइप लाइन पूर्ण होते ही चालू कर दी जाएगी। प्रमुख सचिव ने तहसील दिवस और अधिकारियों के पास आने वाली शिकायतों, आम आदमी बीमा योजना, सिंचाई, नलकूप, मनरेगा, अजीविका मिशन, समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ एवं प्रभारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य वन संरक्षक प्रभाकर के साथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



लालगंज क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव अमावा में शुक्रवार को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव शरण ने चौपाल लगाई। इस दौरान विकास कार्यों की जानकारी ली और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। प्राथमिक विद्यालय अमावा परिसर में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रमुख सचिव संजीव शरण ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीसी मार्ग के निर्माण की जांच की गई। प्रमुख सचिव ने लोहिया व इंदिरा आवास के लाभार्थियों से मुलाकात की। उनको मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय अमावां के बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।


सचिव ने विद्यालय की एक बालिका से प्रधानमंत्री का नाम पूछा। सीडीओ महेंद्र सिंह ने उससे सीएम का नाम पूछा। प्रश्न का उसने सही जवाब दिया। अंत में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ लोहिया समग्र गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों की जानकारी ली। चौपाल में सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम पुनीत शुक्ल, डीडीओ रमाकांत, एसडीएम लालगंज वाईबी सिंह, सीओ लालगंज बीआर प्रेमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed