{"_id":"9d9c330893ec9d8b5a2cc50ef415056c","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-670","type":"story","status":"publish","title_hn":"183 स्कूलों में दो दिन से नहीं जला एमडीएम का चूल्हा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
183 स्कूलों में दो दिन से नहीं जला एमडीएम का चूल्हा
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 183 स्कूलों में रसोइयों के हड़ताल करने से एमडीएम का चूल्हा ठप हो गया है। इससे दो दिन से बच्चों को भूखे पेट लौटना पड़ रहा है। कचहरी में होने वाले धरना-प्रदर्शन ने अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में एमडीएम योजना के तहत रसोइयों की तैनाती की गई है। एक हजार रुपये मानदेय पर तैनात रसोइयां नौकरी पक्की करने और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर दो दिन से कचहरी में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। अफसरों के नहीं मानने पर बुधवार की रात भर रसोइयां संघ कचहरी में बैठा रहा।
उनका गुस्सा उस समय और तेज हो गया, जब अफसरों ने धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को नौकरी से बाहर करने की धमकी दे दी। गुरुवार को जिले भर के स्कूलों से एकत्रित हुई जानकारी में पता चला कि 183 स्कूलों की रसोइयां स्कूल से गायब होकर धरना-प्रदर्शन में शिरकत कर रहे हैं। स्कूल से बगैर सूचना के गायब रसोइयां के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संघ और अधिकारी आमने-सामने हो गए। रसोइयां संघ ने चेताया कि अगर किसी के खिलाफ कार्रवाई होती है तो धरना-प्रदर्शन नहीं खत्म होगा। उनकी यह जिद देखकर अधिकारी बैकफुट पर दिखे। देर शाम अफसरों के कार्रवाई नहीं होेने के आश्वासन पर रसोइयां संघ ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। धरना समाप्त होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।