{"_id":"7d82a6966054eb2a7189906d3e1cd4c8","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-668","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बकाएदारों को डीएम ने दी दस दिन की मोहलत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बकाएदारों को डीएम ने दी दस दिन की मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल के सरकारी बकाएदारों को भुगतान करने के लिए जिलाधिकारी डॉ.आदर्श सिंह ने दस दिन की मोहलत दी है। इस अवधि में अगर बकाया नहीं जमा हुआ तो 8 फरवरी के बाद बकाएदारों पर बिजली विभाग शिंकजा कसेगा। इसके बाद बचने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। जिले में दर्जनभर सरकारी बकाएदारों पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग के अफसरों ने कई बार इन विभागों के यहां पत्राचार किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला और न ही बकाया जमा करने के लिए कोई सार्थक प्रयास ही किया जा रहा है।
बिजली विभाग के एमडी और चेयरमैन समीक्षा के दौरान बकाया वसूली को लेकर इन दिनों एक्सईएन और एसडीओ की क्लास ले रहे हैं। अब वसूली के लिए डीएम का सहयोग मांगा गया है। पता चला है कि जिलाधिकारी ने सरकारी बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाने का मूड बना लिया है। उन्होंने बकाएदारों की सूची अपने पास मंगवा ली है। उन्होंने सभी सरकारी बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए 8 फरवरी तक का टाइम दिया है। उसके बाद सीधे कार्रवाई होगी। एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि डीएम ने बकाएदारों को अब से लेकर दस दिन का वक्त दिया गया है। 8 फरवरी के बाद अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद अभियान चलाने का निर्णय लिया जाएगा।