फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

स्नान पर्वों के लिए आज से चलेंगी ट्रेनें

Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों से माघ मेला स्नान पर्व पर संगम तट पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर। मकर संक्राति और बाकी के स्नान पर्वों पर रेलवे ने कैंसिल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों का संचालन मकर संक्राति से पूर्व 14 जनवरी से शुरू होगा। इसकी सूचना संबंधित रेलवे स्टेशनों के साथ ही प्रतापगढ़ को भी दे दी गई है। जिससे रेल प्रशासन तैयारी कर सके।
विज्ञापन


बता दें कि कोहरे के कारण रेलवे ने कई गाड़ियों को कैंसिल कर दिया है। इसमें सवारी गाड़ियों को भी कैंसिल कर दिया गया है। इससे यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। अयोध्या और संगम दो धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले रेलवे रूट इलाहाबाद-फैजाबाद की ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया है। वनएफपी पैसेंजर एक माह से रद्द है। बाद में जब ढेरों गाड़ियां कैंसिल हुईं तो उसमें सरयू एक्सप्रेस को भी शामिल कर दिया गया। इससे सबसे ज्यादा निराशा इलाहाबाद में शुरू होने वाले माघ मेले में गंगा में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं को हुई।
विज्ञापन


माघ मेले में स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को दिक्कत न आने पाए, इसके लिए रेलवे ने इलाहाबाद-फैजाबाद रूट की गाड़ियों को चलाने का निर्देश दे दिया है। एसएस केएन शर्मा ने बताया कि 14 जनवरी से गाड़ियां चलेंगी। फिलहाल अभी यह सेवा केवल मेला स्नान के लिए की गई है। चर्चा है कि लखनऊ-प्रयागघाट के बीच चलने वाली पीआरएल पैसेंजर को भी चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तारीखों में चलेंगी ट्रेनें
14, 24 जनवरी, 8,13,22 फरवरी और 7 मार्च को ट्रेनें चलेंगी। गौरतलब है कि इन तिथियों में महत्वपूर्ण स्नान पर्व पड़ रहा है। ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कोई सुविधा नहीं होगी।

आज भी रद्द रहेंगी गाड़ियां
गुरुवार को लखनऊ से वाराणसी इंटरसिटी, प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, बरेली से प्रयाग जाने वाली बरेली पैसेंजर कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed