फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

चोरों के निशाने पर है पद्मावत एक्सप्रेस

Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चोरों के निशाने पर है। पिछले तीन दिनों में टॉयलेट में लगी दो दर्जन से अधिक टोटियां और रॉड चोरी हो गए। सामान चोरी होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे के कैरेज एंड वैगन कार्यालय की ओर से इसकी सूचना आरपीएफ को दी जा चुकी है। इसके बाद भी चोर सक्रिय हैं। आरपीएफ रेल संपत्तियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


इन दिनों चोर ट्रेन के टॉयलेट में लगे सामानों की चोरी कर रहे हैं। पद्मावत एक्सप्रेस यहां से दिल्ली जाते समय ठीक-ठाक जाती है। मगर जब यह वहां से लौटती है तो टॉयलेट की टोटियां और ट्यूबलाइट गायब रहती है। जो चीज नहीं ले जा पाते उसको तोड़ दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पिछले तीन दिन में चोरों ने दो दर्जन से अधिक टोटियां और टॉयलेट में रोशनी के लिए लगे रॉड चुरा ले गए। ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो कर्मचारियों को इसकी जानकारी हो पाई। पता चला है कि चोर इसके पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


 इसकी भी शिकायत कर्मचारी आरपीएफ से पहले कर चुके हैं। मगर चोरों के कदम नहीं रूक रहे हैं। रेलवे संपत्तियों को क्षति पहुंचने से रेलवे को काफी नुकसान तो ही रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। उनको काफी दिक्कतें आ रही हैं। सी एंड डब्ल्यू के जेई वीबी शुक्ला ने बताया कि इन दिनों चोर पद्मावत एक्सप्रेस में सक्रिय हो गए हैं। वे टोटियां और रॉड या तो चुरा ले जा रहे हैं या फिर तोड़ कर नष्ट कर देते हैं। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई है। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सऊदी अरब जा रहे एक युवक का पासपोर्ट और टिकट ट्रेन में चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
इलाहाबाद जिले के सहसों निवासी मिनहज गुरुवार की रात प्रयाग-बरेली पैसेंजर से लखनऊ जा रहा था। मिनहज के अनुसार रास्ते में उसका बैग चोरी चला गया। उसको जानकारी काफी देर बाद हो पाई। तब तक ट्रेन प्रतापगढ़ से आगे निकल चुकी थी। ट्रेन लखनऊ पहुंची तो मिनहज रिपोर्ट लिखवाने चारबाग जीआरपी गया। आरोप है कि जीआरपी ने उसे प्रतापगढ़ भेज दिया। शाम को मिनहज प्रतापगढ़ जीआरपी पहुंचा।


उसने एसओ वीके सिंह को आपबीती बताई। एसओ ने उसका बयान लिया। उसके बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। मजे की बात है कि चोरों ने नवागत एसओ वीके सिंह को आते ही सलामी दे दी। एसओ ने बताया कि मिनहज के बताने के अनुसार घटनास्थल प्रतापगढ़ नहीं है। मिनहज ने बताया कि वह सऊदी अरब जा रहा था। बैग में उसका पासपोर्ट और एयर टिकट के अलावा और सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed