फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

बोलेरो पलटने से युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 01 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 01 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
बोलेरो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के महेवा मलकिया गांव निवासी संजय यादव (25) पुत्र शीतला प्रसाद शुक्रवार को बोलेरो से कुंडा आया था। इसके साथ गांव का जियालाल यादव भी था। लौटते समय कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नेवली का पुरवा गांव के पास बेकाबू बोलेरो पलट गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


 वह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने संजय यादव को अस्पताल ले जाने के लिए उठाना चाहा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं जियालाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसी जगह पर गुरुवार रात एक एक वाहन बाइक सवार से भिड़कर पलट गया। इसमें महेशगंज के आनापुर गांव निवासी लाल साहब सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेशगंज के खुशहा गांव निवासी प्रेम कुमार मिश्र बाबागंज पेट्रोलपंप पर काम करता है। वह शुक्रवार शाम घर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक में एक स्कूल में चलने वाली मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed