{"_id":"50d5eca05436ce285d70a62d9fbafc6f","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-557","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और गहमागहमी के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। प्रमोद कुमार मौर्य ने दो सेट और उमाशंकर यादव ने तीन सेट और योगेंद्र सिंह ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। तीन बजे के प्रारंभ हुई जांच में सभी पर्चे वैध मिले हैं। चार जनवरी को 11 बजे से तीन बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे। सात जनवरी को 11 से 3 बजे के बीच मतदान और उसी दिन देर शाम परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
अफीम कोठी स्थित नामांकन स्थल पर डीएम डा. आदर्श सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों का जमावड़ा रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव का आगाज शुक्रवार को नामांकन के साथ ही प्रारंभ हो गया। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य ने दो सेट, उमाशंकर यादव ने तीन सेट और योगेंद्र सिंह ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को ही तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों के जांच की गई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। जिपं अध्यक्ष के दो प्रमुख दावेदारों में प्रमोद मौर्य और उमाशंकर यादव नामांकन के दौरान अपनी ताकत दिखाने से पीछे नहीं रहे। अफीम कोठी स्थित नामांकन स्थल पर पहले प्रमोद मौर्य का काफिला पहुंचा, अभी वह नामांकन कर ही रहे थे कि उमाशंकर यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। अंबेडकर चौराहे से नामांकन स्थल तक जगह-जगह फोर्स लगाई गई थी। नामांकन स्थल पर पहुंचने के पहले तीन बैरियर लगाए थे। भारी संख्या में तैनात फोर्स आने-जाने वालों से तहकीकात करती रही। नामांकन स्थल पर प्रत्याशी, प्रस्तावक और अनुमोदक के सिवा किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं थी। अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, सीओ सिटी सुधीर कुमार मिश्र सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे।
विज्ञापन
नामांकन स्थल की ओर प्रत्याशी के साथ अंदर जाने का प्रयास करने वाले विश्वनाथगंज विधायक को पुलिस ने बैरियर के पास रोक लिया। वह जाने का बहुत प्रयास किए, मगर पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
नामांकन करने के लिए लाव-लश्कर लेकर चलने वाले प्रत्याशियों का काफिला पहले ही बैरियर पर थम गया। पुलिस कर्मियों ने सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की इजाजत दी।
जिपं अध्यक्ष पद के लिए अफीम कोठी में शुक्रवार को हुए नामांकन में शहर से कटरामेदनीगंज मार्ग बंद कर दिया गया था। इससे फुलवरिया की ओर से आने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।