{"_id":"da72d26dc85077ad6d86009b7bf89538","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-556","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की सिंचाई कर घर लौटे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के बछुवा निवासी मथुरा सरोज (55) बुधवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। रात में नागापुर माइनर नहर से खेत की सिंचाई करने के लिए पानी लगाया था। रात दो बजे वह खेत की सिंचाई कर अपने घर लौटा। भोर में उसकी तबीयत बिगड़ गई।
ठंड से उसका पूरा शरीर कांप रहा था। हालत में सुधार होता न देख परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए भागे। अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई। दोपहर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।