{"_id":"7a20766f60cedb15d6442f46ab07d88a","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-554","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइन शॉप में आग लगाने के मामले में तीन धराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइन शॉप में आग लगाने के मामले में तीन धराए
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार स्थित वाइन शॉप में बुधवार की रात मारपीट करने के बाद आग लगाने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गुरुवार को धर दबोचा। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
नगर कोतवाली के सदर बाजार मवेशी अस्पताल के सामने अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी सत्येन्द्र सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। उमरी गांव निवासी रमेश सिंह व कंधई के साल्हीपुर निवासी मनोज सिंह दुकान पर सेल्समैन हैं। बुधवार देर शाम दोनों बैठे थे। इस दौरान नगर कोतवाली के आजाद नगर निवासी नौशाद व भुलियापुर निवासी गुड्डू समेत दस 15 अज्ञात लोग पहुंचे और शराब की मांग करने लगे।
पैसा की मांग करने पर सेल्समैन की पिटाई शुरू कर दी। इससे रमेश और मनोज अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस दौरान आरोपियों ने तोड़फोड़ के बाद पेट्रोल छिड़क कर वाइन शॉप में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। रमेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नौशाद, गुड्डू समेत दस 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरिपाल यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के घर रात में छापामारी की गई, मगर वे हाथ नहीं आए। संदिग्ध लोगों की पहचान हो गई है। तीन लोगोें को पकड़कर कोतवाली लाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।