फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई छात्रा

Wed, 30 Dec 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर गांव में मंगलवार की रात एक छात्रा ने पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। गांव के बृजलाल रजक की बेटी अर्चना (16) सिलौधा स्थित मथुरा प्रसाद इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। मंगलवार की रात वह घर के बगल बने कमरे में पढ़ने गई।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मां जगरानी उसे जगाने पहुंची। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से देखा तो बेटी का शव पंखे से लटक रहा था। मां के शोर मचाने पर गांव के लोग भी पहुंच गए। अर्चना का पिता बजलाल रजक सोनीपत में कारोबार के सिलसिले में रहता है। उसकी छह बेटियों में अर्चना पांचवें नंबर की थी। गांव के चौकीदार इंद्रजीत सरोज की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाकर छात्रा का शव बाहर निकलवाया। छात्रा की मौत की जानकारी मिलने पर लालगंज सीओ बीआर प्रेमी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। सीओ के निर्देश पर उदयपुर पुलिस ने मृतका का शव पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया।  एसओ संतोष दुबे का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed