फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh news

प्रधान डाकघर के खजाने में घुसी महिला

Tue, 24 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
मंगलवार को पूर्वान्ह प्रधान डाकघर के खजाने में एक महिला के घुस जाने से हंगामा मच गया। महिला के हंगामे के कारण दो घंटे तक डाकघर का कामकाज ठप रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली उठा ले गई। हालांकि बाद में उसको छोड़ दिया गया। हुआ यूं कि शहर की एक महिला हाथ में कई लिफाफा लिए हुए प्रधान डाकघर में पहुंची। काउंटर नंबर 6 पर रजिस्ट्री करने वालों की लाइन लगी हुई थी। महिला ने आगे बढ़कर काउंटर पर बैठे डाकर्मी सौरभ को लिफाफा दिखाकर रजिस्ट्री करने की बात कही। कई रजिस्ट्री देखने के बाद सौरभ ने कहा कि लाइन में लग जाइए। अगर जल्दी हो तो पीछे चले जाइए, वहां पर बल्क रजिस्ट्री काउंटर है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला पीछे पहुंची और सीधे खजाने वाले कक्ष में घुस गई। उसे देखकर कर्मचारी हड़बड़ा गए। वे उसे बाहर जाने के लिए कहने लगे। इस पर महिला ने कहा कि वह रजिस्ट्री कराने आई है। उसको आगे वाले बाबू ने भेजा है। कर्मचारी उसको यह कहकर बाहर करने लगे कि यहां पर केवल सरकारी कार्यालयों की से आए पत्रों की ही रजिस्ट्री होती है। आपकी रजिस्ट्री बाहर काउंटर नंबर 6 पर होगी। इससे महिला झल्ला पड़ी। आरोप है कि उसने कर्मचारियों को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इससे हंगामा खड़ा हो गया। खजाने में बैठे और डाक छटाई कर रहे कर्मचारी काम बंद करके बाहर निकल आए। यहां से निकलकर महिला फिर से काउंटर नंबर 6 पर पहुंची और यहां पर भी हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामा होता देख कर्मचारी उसके पास गए और तुरंत रजिस्ट्री करवाने की बात कही। कर्मचारियों का आरोप है कि महिला किसी की सुन नहीं रही थी। बस हंगामा मचाए हुए थी। इससे खफा कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर दिया और काउंटर छोड़कर उठ गए। सूचना पाकर डाकघर के इंस्पेक्टर, अधीक्षक सभी भागते हुए नीचे पहुंचे। मगर महिला ने किसी की नहीं सुनी। सब पर चिल्लाती रही। उसका आरोप था कि उसकी रजिस्ट्री न करके इधर-उधर घुमाकर परेशान किया जा रहा है। उसके बाद उसने कर्मचारियों का नाम और पता नोट करना शुरू कर दिया। इसी बीच अधिकारियों ने एसपी को फोन कर दिया। कोतवाली से पहुंची पुलिस महिला को उठाकर ले गई। हंगामे से करीब दो घंटे तक डाकघर का कामकाज ठप रहा। सहायक पोस्टमास्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि लाइन में लगने से बचने के लिए महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसके पास कई रजिस्ट्री थी। पीछे वाले काउंटर पर बल्क में केवल सरकारी दफ्तरों की ही रजिस्ट्री होती है। वह रजिस्ट्री कराने के लिए सरकारी खजाने में घुसकर हंगामा करने लगी थी। हंगामे के चलते करीब दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। बाद मेें महिला को पुलिस ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed