{"_id":"fa5381083897ff30c7a14fc33c4adeea","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-396","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान ओसाने के पंखे की चपेट में आने से बालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान ओसाने के पंखे की चपेट में आने से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा। थाना क्षेत्र के सरायमहासिंह गांव में सोमवार की शाम पंखे की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
गांव निवासी विष्णुदत्त दूबे की बेटी खेत में धान ओसा रही थी। वहीं उनका छोटा बेटा सुशील (10) खेल रहा था। खेलते हुए वह धान ओसाने वाले पंखे के पास जा पहुंचा। इस दौरान किसी का ध्यान उस पर नहीं पड़ा और वह पंखे की चपेट में आ गया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
यह देख लोगों ने शोर मचाया। आनन-फानन में लोग उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। जब तक लोग इलाहाबाद पहुंचते तब तक बालक ने दम तोड़ दिया। बेटे को मृत देख परिजन बिलखने लगे। रोते हुए शव लेकर घर पहुंचे। मौत की खबर सुन इलाके में मातम छा गया। आस-पास के लोगों की आंखों में आंसू भर आए।