{"_id":"cd70a8d3c82e04a2db3b44b984770000","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-392","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने की तालाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा (ब्यूरो)। साथी को गोली मारने से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन के साथ ही तहसील में तालाबंदी कर दी। इस दौरान जमकर नारेबाजी करने के साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। अधिवक्ता कामकाज से विरत रहे।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना के शिवाला गांव निवासी अधिवक्ता तुलसीराम पटेल को रविवार की देर शाम गोली मार दी गई थी। घटना की जानकारी सुबह अधिवक्ताआें को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।
अधिवक्ता बैठक कर एकजुट हुए और घटना को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उनके कमरे में ताला जड़ दिया। इसके साथ ही काफी देर तक अधिवक्ता बवाल काटते रहे। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम एके श्रीवास्तव के समझाने बुझाने पर अधिवक्ता शांत हुए और उन्हें ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता दिन भर काम से विरत रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रावेंद्रनाथ मिश्र, मनोज सिंह, पंकज प्रकाश श्रीवास्तव, मो.आरिफ सिद्दीकी, रवी प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अधिवक्ता का विपक्षियों से जमीन के साथ ही प्रधानी का भी विवाद चल रहा था। इसके साथ ही गांव की सूची की जांच को भी लेकर कहासुनी आए दिन हो रही थी। फिलहाल घटना में नवाबगंज पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के लवाना शिवाला गांव निवासी तुलसीराम पटेल कुंडा तहसील में अधिवक्ता हैं। वह रविवार की शाम अपनी पत्नी यशोदा के साथ बाजार से घर लौट रहे थे। उनका कहना है कि कुम्हारन का पुरवा गांव के पास बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी बांह को चीरती हुई बाहर निकल गई। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
इसमें गांव के ही पूर्व प्रधान जगन्नाथ सिंह व उनके दो पुत्र रमेश सिंह, पंकज सिंह के विरुद्ध तहरीर देकर अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गांव के लोगों की मानें तो अधिवक्ता का विवाद रमेश से काफी दिन से चल रहा है। जमीन के विवाद सहित मतदाता सूची को लेकर शनिवार को विवाद हुआ था। इस मामले में एसडीएम ने लेखपालों को गांव में जांच के लिए भेजा था।