{"_id":"3e98a888cce8face8d919dd771312f02","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-390","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन की जांच कराने आए प्रत्याशियों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन की जांच कराने आए प्रत्याशियों को धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़/गड़वारा। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को रविवार के दिन नामांकन की जांच कराने विकास खंड सदर कार्यालय आना भारी पड़ गया। दबंगों ने दोनों प्रत्याशियों को धमकाया। पुलिस की सुरक्षा में उनके नामांकन पत्रों की जांच हुई। बाद में दबंग घर पर भी धमकाने पहुंच गए। नतीजा परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
अंतू थाना क्षेत्र के नरिया से प्रधान पद की प्रत्याशी आशा देवी पत्नी मनीराम सरोज व भगतराम ने प्रधान पद के लिए सदर विकासखंड में नामांकन किया है। रविवार को दोनों के नामांकन पत्रों की जांच होनी थी। दोनों अपने परिवार के संग नामांकन पत्रों की जांच कराने पहुंचे। आरोप है कि उन्हें ब्लाक कार्यालय जाने से दबंगों ने रोक दिया। बाद में शिकायत पर पहुंचे नगर कोतवाल हरिपाल सिंह ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच कराई। आरोप है कि दोनों अपने पर्चे की जांच कराकर घर पहुंचे तो पीछे से दबंग उनके घर भी पहुंच गए। दोनों को नामांकन पत्र वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए धमकाने लगे।
इससे सहमे परिजन शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने दोनों की बात सुनने के बाद कार्रवाई कराने के लिए थाने भेज दिया। एसओ राजकिशोर ने बताया कि अभी तक इस तरह की शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि ऐसा है तो वह स्वयं मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करेंगे।