{"_id":"e0304ce75305f89a7ec8b92a09e5a3e2","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-358","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में मारपीट, भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में मारपीट, भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र लेने आए लोगों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले भाग निकले। अफरातफरी और धक्कामुक्की के बीच लोग अदेयता प्रमाण पत्र लेने के लिए मारामारी करते रहे।
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वालों की भीड़ ब्लाक, तहसील और जिला पंचायत के साथ ही बैंकों में देखी जा सकती है। सोमवार को जिला पंचायत से अदेयता प्रमाण पत्र लेने के लिए दावेदार जमा हुए। काउंटर खुलने के पहले से दो सौ से अधिक लोग परिसर में जमा थे। दोपहर में अचानक भीड़ बढ़ गई।
लाइन लगे लोगों के बीच में दो युवक आगे की ओर घुस गए। इसे लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। जिसे लेकर कहासुनी होने लगी। गालीगलौज के बीच चार युवकों के बीच मारपीट होने लगी। इससे लाइन में लगे लोगों में भगदड़ मच गई। शोरशराबे के बीच कुछ लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। तभी सूचना मिलने पर सिविल लाइंस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख मारपीट करने वाले दूसरे रास्ते से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन मारपीट करने वाले युवक भागने में सफल रहे। देर शाम तक अदेयता प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों के बीच धक्कामुक्की होती रही। नगर कोतवाल हरिपाल सिंह यादव ने बताया कि जिला पंचायत में मारपीट की खबर पर पुलिस भेजी गई थी, लेकिन मारपीट करने वाले पुलिस को देखकर भाग निकले थे। वहां पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को नामांकन पत्र में अदेयता प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। ग्राम, ब्लाक और जिला पंचायत का अदेयता प्रमाण पत्र न लगाने पर प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया जा सकता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय व पंचायत एसपी बर्नवाल ने बताया कि सभी प्रत्याशियों को अदेयता प्रमाण तीनों स्थानों का लगाना आवश्यक है। प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ चुनाव संबंधित एक निर्देश पत्र भी दिया गया है। उसी के अनुरूप नामांकन पत्र भरना होगा।