{"_id":"a7cae6d927d66e8c52b2d725abd6eff3","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-355","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन नहीं उठा रहे थे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन नहीं उठा रहे थे शव
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड दरोगा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। बवाल की आशंका में सीओ कुंडा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बेटे जीतेंद्र की मांग थी कि चुनाव तक उसे सुरक्षा मिले और शस्त्र लाइसेंस दिलाया जाए। ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सके। मौके पर मौजूद एसडीएम कुंडा ने जिलाधिकारी से मृतक के परिजनों की वार्ता कराई। डीएम ने परिवार के लोगों की सभी मांगें मानी। तब जाकर परिवार के लोग शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। सीओ कुंडा की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही दिन में तीन- तीन हत्याओं की खबर पर पुलिस महकमा हैरत में पड़ गया। गुरुवार से ही एएसपी दिनेश सिंह घटनास्थल पर डटे रहे। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना, अपर जिलाधिकारी पुनीत शुक्ला समेत दूसरे अधिकारियों ने घटनास्थलों का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
तीनों गांव में तनाव, पुलिस तैनात
संग्रामगढ़ इलाके में 12 घंटे के भीतर हुई तीन हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप है। तीनों गांवों में अधिकारियों के आदेश के बाद एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई।