{"_id":"2f0d623dfd245149fb07133c8e2221b2","slug":"pratapgarh-news-hindi-news-301","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग लाइनमैन ने कुएं में कूद दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग लाइनमैन ने कुएं में कूद दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
अंतू इलाके में बुधवार दोपहर एक प्राइवेट लाइनमैन ने कुएं में कू दकर जान दे दी। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी अशोक कुमार (36) पुत्र गनपति प्राइवेट लाइनमैन था। वह अंतू बाजार समेत आसपास के गांवों में बिजली की मरम्मत कर परिवार का खर्च चलाता था। चार माह पहले उसे छय रोग हो गया।
वह इलाज करा रहा था, मगर उसका स्वास्थ्य नहीं ठीक हो रहा था। इससे वह काफी परेशान रहता था। बुधवार दोपहर वह दरवाजे के सामने बने कुएं में कूद गया। कुएं के अंदर से आवाज सुनकर घरवालों के साथ ही आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया। ग्रामीण उसे स्थानीय चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने घटना की जानकारी अंतू पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।