फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News : As the heat rises, the ward was filled with diarrhea patients

Pratapgarh News : गर्मी बढ़ते ही डायरिया के मरीजों से पट गया वार्ड

Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 May 2022 12:21 AM IST
सार

 पिछले एक माह में पीलिया के 15 मरीजों को वार्ड में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद भूगर्भ जल स्तर नीचे चला जाता है। पानी भी गंदा हो जाता है।

विज्ञापन
Pratapgarh News : As the heat rises, the ward was filled with diarrhea patients
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

विस्तार

गर्मी के रौद्र रूप का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। जिसकी वजह से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। ओपीडी में अधिकतर मरीज डायरिया, बुखार तथा लू की चपेट में आने वाले आ रहे हैं। प्रतिदिन 60 से 80 मरीज आ रहे हैं। इनमें अधिकतर बूढ़े और बच्चे शामिल है। उल्टी दस्त के चलते गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसी के साथ पीलिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन



 पिछले एक माह में पीलिया के 15 मरीजों को वार्ड में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई। डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद भूगर्भ जल स्तर नीचे चला जाता है। पानी भी गंदा हो जाता है। गर्मी अधिक होने की वजह से संक्रमण भी तेजी से फैलता है। उन्होंने लोगों को आरओ या फिर पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शादी विवाह का मौसम होने की वजह से लोग तला भुना भोजन खूब कर रहे हैं। 
विज्ञापन



अचानक खराब हो रही तबियत
बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल  गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी और मौसम में उतार चढ़ाव की वजह से लोगों की तबियत खराब हो रही है। बच्चे और बूढ़े दोनों मौसमी बीमारी की चपेट में अधिक आ रहे हैं। हालांकि बड़ों को ओपीडी से ही छुट्टी कर दी जा रही है, लेकिन छोटे बच्चों को वार्ड में भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed