{"_id":"62ed5d66ffaa5447602316bd","slug":"pratapgarh-moving-car-became-a-ball-of-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचा सीआईएसएफ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचा सीआईएसएफ जवान
Fri, 05 Aug 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:41 PM IST
सार
लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी आनंद शुक्ला सीआईएसएफ के जवान हैं। इन दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने दोस्त अमित ओझा के साथ कार से नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली अपनी मां को लेने जा रहे थे।
विज्ञापन
pratapgarh News : चलती कार में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भरे बाजार में हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग का गोला बनी कार में सवार सीआईएसएफ जवान समेत दो लोगों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी आनंद शुक्ला सीआईएसएफ के जवान हैं। इन दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने दोस्त अमित ओझा के साथ कार से नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली अपनी मां को लेने जा रहे थे। बैंक आफ बड़ौदा के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कार सवार सीआईएसएफ का जवान व उसका दोस्त कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार में आग लग गई।
विज्ञापन
यह देख सीआईएसएफ के जवान व उसके दोस्त ने कार से कूदकर जान बचाई। दोनों के बाहर निकलते ही कार आग का गोला बन गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन