फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Moving car became a ball of fire

प्रतापगढ़ : आग का गोला बनी चलती कार, बाल-बाल बचा सीआईएसएफ जवान

Fri, 05 Aug 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 11:41 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी आनंद शुक्ला सीआईएसएफ के जवान हैं। इन दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने दोस्त अमित ओझा के साथ कार से नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली अपनी मां को लेने जा रहे थे।

विज्ञापन
Pratapgarh Moving car became a ball of fire
pratapgarh News : चलती कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भरे बाजार में हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग का गोला बनी कार में सवार सीआईएसएफ जवान समेत दो लोगों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी आनंद शुक्ला सीआईएसएफ के जवान हैं। इन दिनों वह छुट्टी लेकर घर आए हैं। शुक्रवार दोपहर वह अपने दोस्त अमित ओझा के साथ कार से नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली अपनी मां को लेने जा रहे थे। बैंक आफ बड़ौदा के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कार सवार सीआईएसएफ का जवान व उसका दोस्त कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार में आग लग गई।
विज्ञापन



यह देख सीआईएसएफ के जवान व उसके दोस्त ने कार से कूदकर जान बचाई। दोनों के बाहर निकलते ही कार आग का गोला बन गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed