{"_id":"6241f3271080c10ba81db874","slug":"pratapgarh-mla-rajabhaiya-s-closeness-with-yogi-government-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : विधायक राजाभैया की योगी सरकार से बढ़ीं नजदीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : विधायक राजाभैया की योगी सरकार से बढ़ीं नजदीकियां
Mon, 28 Mar 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:10 PM IST
सार
विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को पूर्व औद्योगिक विकास मंत्री व कानपुर की महराजपुर सीट से आठवीं बार विधायक बने सतीश महाना ने नामांकन किया। उनके नामांकन में जनपद के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह प्रस्तावक बने ।
विज्ञापन
Prayagraj News : राजाभैया
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
पूर्व मंत्री व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह योगी सरकार में 18वीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर रहे सतीश महाना के प्रस्तावक बने। इसे योगी सरकार से राजाभैया की नजदीकियों के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को पूर्व औद्योगिक विकास मंत्री व कानपुर की महराजपुर सीट से आठवीं बार विधायक बने सतीश महाना ने नामांकन किया। उनके नामांकन में जनपद के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह प्रस्तावक बने ।
विज्ञापन
उनके साथ सहयोगी बाबागंज विधायक विनोद सरोज भी विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन में समर्थक के रूप में मौजूद रहे। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद सहित भाजपा के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन