{"_id":"5f304c108ebc3e3ce407afdd","slug":"pratapgarh-lockdown-pratapgarh-news-ald2832195103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफल रही दो दिन की बंदी, आज से गुलजार होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफल रही दो दिन की बंदी, आज से गुलजार होगा शहर
विज्ञापन
हाटस्पाट क्षेत्र कटरामेदनीगंज चौराहे पर लगा बैरियर।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बीएड प्रवेश परीक्षा होने से शहर में रही चहल-पहल, ग्रामीण इलाकों में नहीं खुलीं दुकानें
-निजी वाहनों की जांच करती रही पुलिस, बिना मास्क निकलने वालों से वसूला जुर्माना
प्रतापगढ़। मिनी लॉकडाउन के दूसरे दिन शहर में बीएड प्रवेश परीक्षा होने से चहल-पहल रही, मगर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। पुलिस की सख्ती के चलते शहर और गांव में सभी दुकानें बंद रहीं। शहर के दुकानदारों को जुर्माना और गांव के दुकानदारों को पुलिस के डंडे का भय सताता रहा। रविवार को शहर से गांव तक की दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। शहर में निजी वाहनों से आवागमन पर कोई रोक नहीं थी। बीएड प्रवेश परीक्षा होने से जिला प्रशासन ने ई-रिक्शा, टेंपो के चलने पर छूट दे रखी थी। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को शहर में भीड़ बढ़ने की संभावना है।
मिनी लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर से लेकर गांव तक दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। शहर में बीएड प्रवेश परीक्षा होने के कारण जिला प्रशासन ने ई-रिक्शा, टेंपों चलने की छूट दे रखा था। रोडवेज स्टैंड और शहर के चौराहों पर फल, सब्जी और चाय-पान की दुकानें खुली रहीं। ग्रामीण इलाकों में दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। हालांकि शहर में जुर्माना और ग्रामीण इलाकों में पुलिस के डंडे का भय होने के कारण दुकानें नहीं खुलीं।
जिले के सभी थानों पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिस आने-जाने वालों से पूछताछ करती रही। मॉस्क लगाकर नहीं चलने वालों से पुलिस जुर्माना वसूलती रही। शहर के पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, फल मंडी, सब्जी मंडी में दिनभर दुकानें बंद रहीं। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय दिनभर शहर का भ्रमण कर बंदी का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा खुलने पर संशय
शहर के प्रताप बहादुर पार्क स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा सोमवार को खुलेगी या नहीं, शाम तक इस पर संशय बरकरार रहा। शुक्रवार को कोरोना की हुई जांच में छह कर्मचारी पाजिटिव मिले थे। जबकि एक कर्मचारी पहले ही संक्रमित मिला था।