{"_id":"5eea66e51a12532410172efc","slug":"pratapgarh-lightning-fell-as-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: बारिश से बचने को खड़े थे पेड़ के नीचे, मौत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: बारिश से बचने को खड़े थे पेड़ के नीचे, मौत बनकर गिरी बिजली, दो की मौत
Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
ajeet pandey (file photo)
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज इलाके के खमपुर दूबेपट्टी गांव में बुधवार शाम बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Trending Videos
ashish pandey ( file photo)
- फोटो : pratapgarh
रानीगंज थाना क्षेत्र के खमपुर दूबेपट्टी निवासी आशीष (16) पुत्र घनश्याम पांडेय और अजीत (21) पुत्र शिवकुमार बुधवार शाम दोस्तों के साथ घर से थोड़ी दूरी पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इस पर सभी लोग पास स्थित नीम के पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी अचानक गरज-चमक के साथ बिजली गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
इससे पेड़ के नीचे खड़े आशीष और अजीत के साथ ही गांव के रोहित पंाडेय (20) पुत्र रामनिधि, अभय (20) पुत्र ब्रह्मानंद, धीरेंद्र (22) पुत्र रामचरित्र गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी होते ही परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया।
आनन-फानन में सभी को सीएचसी रानीगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आशीष की सांसें थम गईं। अन्य लोगों की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अजीत की भी मौत हो गई। रोहित पांडेय, अभय व धीरेंद्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
आनन-फानन में सभी को सीएचसी रानीगंज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आशीष की सांसें थम गईं। अन्य लोगों की हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अजीत की भी मौत हो गई। रोहित पांडेय, अभय व धीरेंद्र की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।