{"_id":"5eb1a85e8ebc3e90586e64a6","slug":"pratapgarh-letest-news-corona-positive-reached-chandigarh-from-pratapgarh-by-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चलाकर चंडीगढ़ से प्रतापगढ़ पहुंचा कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चलाकर चंडीगढ़ से प्रतापगढ़ पहुंचा कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Tue, 05 May 2020 11:25 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
कोरोना पाजिटिव एक युवक बुधवार देर शाम बाइक से दोस्त के साथ चंडीगढ़ से प्रतापगढ़ पहुंच गया। चंडीगढ़ के डाक्टरों से इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वह गांव में प्राथमिक विद्यालय के गेट पर रुका था। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भागकर मौके पर पहुंची। रात में ही उसे एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। उसके साथ आए दोस्त को प्रशासन ने क्वारंटीन करा दिया है। उसका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे नेवली गांव निवासी 34 साल का युवक चंडीगढ़ के सेक्टर 56 में अपनी बहन के यहां रहता था। वह टेंपो चलाता है। तीन मई को उसे गले में दर्द और सर्दी-जुकाम की शिकायत हुई। इस पर वह चंडीगढ़ सिटी अस्पताल में दवा लेने के लिए गया। वहां डाक्टरों ने चेकअप के बाद शक होने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। नाम-पता और मोबाइल नंबर नोट करने के बाद उसे घर भेज दिया गया।
रात में वह जीजा के घर रुका। चार अप्रैल को वह बाइक से रायबरेली निवासी अपने दोस्त के साथ प्रतापगढ़ के लिए निकल पड़ा। बुधवार सुबह उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस पर चंडीगढ़ सिटी अस्पताल के डाक्टरों ने उससे संपर्क किया। फोन करने पर युवक ने बताया कि वह गांव के लिए निकल गया है और रास्ते में है। उधर, युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद चंडीगढ़ में प्रशासन ने उसके जीजा का घर सील कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी युवक को भी हो गई। बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने गांव पूरे नेवली पहुंचा। घर न जाकर उसने प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बाइक रोक दी और प्रधान को पूरे मामले से अगवत कराया। मौके पर पहुंचे प्रधान ने चंडीगढ़ के डाक्टरों से संपर्क किया तो स्थानीय चिकित्साधिकारियों का नंबर मांगा गया। चंडीगढ़ के सिटी अस्पताल प्रशासन ने सांगीपुर सीएचसी के अधीक्षक डा. अभिषेक से बात करने के बाद युवक के कोरोना पीड़ित होने की जानकारी दी।
बाद में उसकी सारी डिटेल मेल से भेजी। इस पर सांगीपुर सीएचसी से स्वास्थ्य विभाग की टीम भागकर गांव पहुंची। खबर पाकर फोर्स के साथ लालगंज सीओ और एसडीएम भी पहुंच गए। रात में ही युवक को एंबुलेंस से प्रयागराज के कोटवा बनी में तैयार कोविड-19 अस्पताल भेज दिया गया। युवक के साथ बाइक से आए उसके दोस्त को प्रशासन ने क्वारंटीन करा दिया है।
उसका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोराना पीड़ित युवक को प्रयागराज भेजा जा रहा है। गांव में एहतियान लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। युवक का यात्रा इतिहास भी जुटाया जा रहा है।