फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh latest corona news

कोरोना से भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत दो की मौत, 56 नए केस

Mon, 21 Sep 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh latest corona news
Pratapgarh latest corona news
-अंबेडकरनगर में तैनात पुलिसकर्मी ने भी तोड़ा दम, जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 3195
विज्ञापन

प्रतापगढ़। कोरोना से रविवार को जिले के दो और लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अंबेडकरनगर में तैनात एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई। रविवार को 24 घंटे के भीतर 56 नए केस सामने आए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 3195 हो गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाजपा के मानधाता मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंह हरखपुर के रहने वाले थे। वह मेडिकल स्टोर चलाते थे। सप्ताह भर से उन्हें बुखार की शिकायत थी। शनिवार को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन ले जाया गया, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी और बेटे का भी इलाज चल रहा है। दूसरी मौत कोहड़ौर थाना क्षेत्र के धरौली मुफरिद निवासी पुलिसकर्मी की हुई है। वह अंबेडकर नगर के मालीपुर थाने में दीवान के पद पर तैनात था। तबियत खराब होने पर लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

उधर, 24 घंटे के अंदर रविवार को जिले में 56 नए मरीज सामने आए। शहर में बलीपुर, पंजाबी कालोनी, शिवजीपुरम कटरा रोड, अजीत नगर, पुलिस लाइन के पीछे, पूरे पितई, जजेज कालोनी, मीरा भवन एफसीआइ रोड, रूपापुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। रेलवे का एक लोको पायलट भी कोरोना की चपेट में आ गया है। लालगंज में हुई जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कुंडा के तिलौरी में युवक, हथिगवां थाने में एक सिपाही और खैराती रोड कुंडा में एक युवक संक्रमित मिला। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3195 हो गई है। उधर, गौरा के रामापुर बाजार के एक व्यापारी की मौत हो गई है। उसका बेटा होम आइसोलेट है। व्यापारी की हालत बिगड़ने पर रविवार को उसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। हालांकि सीएमओ रामापुर के किसी व्यापारी की कोरोना से मौत की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी सैँपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed