{"_id":"5cc9e7a6bdec2207594afd67","slug":"pratapgarh-human-chain-formed-resolution-of-vote-taken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: मानव श्रृंखला बनाई, लिया मतदान का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: मानव श्रृंखला बनाई, लिया मतदान का संकल्प
Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
लालगंज के हेमवती नन्दन बहुगुणा इंटर काॅलेज में अमर उजाला के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शपथ लेते लोग।
- फोटो : प्रतापगढ़
स्कूली बच्चे, स्वयंसेवी संस्थाएं, महिलाएं, व्यापारिक संगठनों, शिक्षकों, खिलाड़ियों के साथ आम लोग भी बुधवार सुबह शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेने के लिए शहर के कंपनीबाग में भारी तादाद में उमड़े। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
शहर के साथ ही लालगंज, कुंडा, पट्टी और रानीगंज में एक साथ हुए कार्यक्रम में बीस हजार लोगों ने एक साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया। यह पहला अवसर था जब अमर उजाला के आह्वान पर जिला प्रशासन का साथ मिला और लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के इतने लोगों ने एक साथ शपथ ली।
शहर के कंपनीबाग में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएम मार्कण्डेय शाही ने मतदाताओं को 12 मई को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई और मानव श्रृंखला में हिस्सा लेकर शत-प्रतिशत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मतदान को महापर्व के रूप में मनाने की जरूरत है। उन्होंने आवाज दी कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से आह्वान किया कि वह आसपास के लोगों को 12 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसके पूर्व डीएम ने मतदाताओं को शपथ दिलाई और हाथ उठाकर 12 मई को मतदान करने का संकल्प दिलाया। इसके पूर्व सदर के स्वीप प्रभारी मो. अनीस ने डीएम को बैच लगाकर स्वागत किया।
इस मौके पर स्वीप प्रभारी और डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए अशोक कुमार सिंह, सीएमएस महिला डॉ. रीता दुबे, डॉ. विनोद शुक्ला, डॉ. अखिलेश पांडेय, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार पांडेय, ईओ नगर पालिका मुदित सिंह, बीईओ सदर सुधीर सिंह, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. दयाराम मौर्य, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, डॉ.राकेश कनौजिया, जीजीआईसी के प्रिंसिपल डॉ. विंध्याचल सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, प्रभाकर प्रताप सिंह, बसंत सिंह, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।

मतदाता जागरूकता का कुर्ता रहा आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कुछ इस अंदाज में पहुंची बच्ची।
- फोटो : प्रतापगढ़
मतदाता जागरूकता का कुर्ता रहा आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में एलायंस क्लब इंटरनेशनल की महिलाएं मतदाता जागरूकता का कुर्ता पहने हुई थीं, जिसमें मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्लोगन लिखे हुए थे। सिर पर टोपी और कुर्ता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।

तहसीलों में मतदान की शपथ के लिए जुटे लोग
लालगंज के हेमवती नन्दन बहुगुणा इंटर काॅलेज में मानव शृंखला।
- फोटो : प्रतापगढ़
तहसीलों में मतदान की शपथ के लिए जुटे लोग
लालगंज स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प दिलाया। पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राम अंजोर इंटर कॉलेज, पुनीत इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सगरासुंदरपुर, नारी संघ लालगंज, प्राथमिक शिक्षक, भारतीय किसान यूनियन, ओम क्लासेज, विजार्ड एकेडमी, अमेरिकन कोचिंग सेंटर, सिरोमनी कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

स्कूली बच्चों और संगठनों ने लिया हिस्सा
कंपनी गार्डेन में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने दिलाई मतदान और मतदाता जागरूकता की शपथ
- फोटो : प्रतापगढ़
कंपनीबाग में बुधवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ, व्यापार मंडल, एलायंस क्लब इंटरनेशनल, वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, केपी कॉलेज, आनंदवन इंटर कॉलेज, अनवर सोसाइटी, रोटरी क्लब, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अल्पसंख्यक इंसाफ मोर्चा, एआईएमआईएम, जिला स्काउट गाइड, डिग्री कॉलेज एसोसिएशन का सहयोग सराहनीय रहा।
रानीगंज में बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला
रानीगंज के स्वामी करपात्री महाराज इंटर काॅलेज में मानव शृंखला बनाए छात्राएं व शिक्षक।
- फोटो : प्रतापगढ़
रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री इंटरमीडिएट कालेज में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई गई। पट्टी के रामराज इंटर कालेज में भी मानव श्रृंखला बनाई गई। एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वीप प्रभारी राम प्रकाश पांडेय, हकीम अंसारी, मुन्नीबेगम, अखिलेश प्रताप सिंह, सालिकराम प्रजापति, मेजर विद्याधर त्रिपाठी, शिक्षक राजेश दुबे, राकेश मिश्रा,फूलचंद्र पांडेय, टाउन एरिया अध्यक्ष छेदनलाल, व्यापार मंडल के महामंत्री घनश्याम मौर्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष केएल विश्वकर्मा, जिला मंत्री अशोक श्रीवास्तव, अवधेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।