फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Hiitech Police Help Center to be built at railway station

प्रतापगढ़: रेलवे स्टेशन पर बनेगा हाईटेक पुलिस सहायता केंद्र

Tue, 12 Mar 2019 11:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Hiitech Police Help Center to be built at railway station
पुलिस सहायता केंद्र - फोटो : पानीपत
रेलवे स्टेशन पर हाईटेक पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना होगी। 24 घंटे जीआरपी के दो सिपाहियों की तैनाती होगी। परेशान यात्रियों की मदद करने की जिम्मेदारी सिपाहियों की होगी। 
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए एक नंबर प्लेटफार्म पर जीआरपी पुलिस बूथ बना है। सिपाहियों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सी बनाई गई थीं, लेकिन देखरेख्र के अभाव में वह टूट गईं।
विज्ञापन


कागज में बूथ पर सिपाहियों की ड्यूटी भले ही लगाई जाती है, लेकिन वहां कोई नहीं रहता है। ऐसे में यात्रियों को पुलिस की मदद लेने के लिए थाने का चक्कर लगाना पड़ता है। उन्हें परेशान होना पड़ता है। रविवार को रेलवे स्टेशन पर आए डीआरएम सतीश कुमार एक नंबर प्लेटफार्म का निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सिपाही टूटी कुर्सी पर बैठे थे। यह देख डीआरएम ने एडीईएन को फटकार लगाते हुए पुलिस बूथ बनवाने के लिए आदेश दिया। बताया जा रहा है कि जो नक्शा पास हुआ है उसमे पुलिस बूथ भी शामिल है। पुलिस बूथ के अंदर दो सिपाहियों के बैठने, कागजात रखने की जहां व्यवस्था की जाएगी। डीआरएम सतीश कुमार के आदेश के बाद टूटे हुए पुलिस बूथ की जगह अफसर नए बूथ का निर्माण कराने में लगे हैं।  

29 मार्च के पहले लगाई जाएंगी स्टील की कुर्सियां
रेल प्रबंधक के आने के पहले 29 मार्च तक स्टेशन के प्लेटफार्म एक से तीन तक यात्रियों के बैठने के लिए बनी पत्थरों की कुर्सियां तोड़ दी जाएंगी। डीआरएम ने आदेश दिया है कि 29 मार्च के पहले प्लेटफार्म पर स्टील की कुर्सियां लगाई जाएं। 


औचक निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने जो भी खामियां गिनाई हैं, जो नए काम करवाने के लिए आदेश दिए हैं, उसका पालन किया जा रहा है। 20 मार्च तक रेलवे स्टेशन की सूरत बदली-बदली नजर आएगी।  केएन शर्मा, प्रभारी स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed