फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Heart attack on farmer seeing notice of default

प्रतापगढ़: बकाएदारी का नोटिस देख किसान को हार्टअटैक

Fri, 17 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Heart attack on farmer seeing notice of default
महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में भइयाराम मौर्या के बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
सरकार की दी गई ऋणमाफी योजना का लाभ नहीं मिला तो किसान के यहां बैंककर्मी नोटिस लेकर चले गए। बकाएदारों में अपना नाम जानकर चिंताग्रस्त किसान को हार्टअटैक आ गया। परिजन उसे इलाज के लिए एसआरन ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव निवासी भैयाराम मौर्य (62) पुत्र स्व. देवतादीन ने एसबीआई राजापुर से 25 हजार रुपये का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लिया था। कुछ दिनों में यह पैसा बढ़ गया। हालांकि सरकारी बदली तो उसे उम्मीद थी कि ऋणमाफी योजना में उसका ऋण माफ हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी के यहां पत्र लिखकर उसने ऋण माफी योजना के लिए गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसका ऋण माफ नहीं हुआ। इसकी जानकारी उसे तब मिली जब उसके पास बैंक का नोटिस आया। करीब एक सप्ताह पहले उसके घर पर बैंककर्मी पहुंचे और उसकी अनुपस्थिति में पत्नी कमला देवी से बकाया धनराशि जमा करने के लिए उसे बैंक आने को कहा। कमला देवी का कहना है कि जब से बकाए की जानकारी भइयाराम को हुई तब से वे चिंता ग्रस्त रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बुधवार को सुबह उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने समझा कि उनको ठंड लग गई और उनको इलाज के लिए सीएचसी महेशगंज लेकर भागे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि उसे दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उसे कुंडा रेफर किया गया। कुंडा से हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया।

बुधवार की शाम ही उसकी इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत हो गई। उनकी पत्नी कमला देवी का कहना है कि इससे पहले कभी उसे दिल की बीमारी का पता नहीं चला। इलाज के लिए ले जाते समय भी वह बार-बार कर्ज के बारे में ही चर्चा कर रहे थे। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मची है। इस बारे में एसडीएम जलरंजन चौधरी का कहना है कि इस तरह के हादसे में कोई आर्थिक मदद करने का प्रावधान नहीं है। कर्ज क्यों माफ नहीं हुआ, इसे बैंक के लोग ही बता सकते हैं।

महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में भइयाराम मौर्या का मकान।

महेशगंज थाना क्षेत्र के भैसाना गांव में भइयाराम मौर्या का मकान।- फोटो : PRATAPGARH

मृतक भइया राम मौर्या। फाइल फोटो

मृतक भइया राम मौर्या। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed