प्रतापगढ़ : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में रेललाइन पर फेंका, प्रयागराज रेफर
विरोध करने पर उसे पीटा और बेहोशी की हालत में रेललाइन के किनारे फेंककर भाग निकले। मां खोजते हुए पहुंची तो उसे बेहोश देखकर सन्न रह गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबगंज इलाके में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद बेेहोशी की हालत में उसे रेल लाइन पर फेंक दिया। उसे प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय बहन को 27 दिसंबर की रात करीब नौ बजे गांव के ही तीन युवक बहलाफुसला कर ले गए। इन युवकों ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसे पीटा और बेहोशी की हालत में रेललाइन के किनारे फेंककर भाग निकले। मां खोजते हुए पहुंची तो उसे बेहोश देखकर सन्न रह गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी के परिजन दोबारा थाने आए थे। किशोरी के होश में आने पर उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई
शहर के स्टेशन रोड पर शनिवार की रात एक युवती के साथ मनचला छेड़खानी कर रहा था। उसकी हरकतें देख आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों ने विरोध जताया। इस पर वह लोगों को धमकाने लगा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जमकर धुनाई करने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ा गया। उसकी हरकत से सहमी युवती ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन चली गई। सूचना मिलने के बाद उसके परिवार के लोग भी आ गए, मगर तब तक आरोपी युवक वहां से जा चुका था।