फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Former SP MP CN Singh dies from Corona

प्रतापगढ़ : सपा के पूर्व सांसद सीएन सिंह की कोरोना से मौत

Sun, 06 Sep 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Former SP MP CN Singh dies from Corona
पूर्व सांसद सीएन सिंह। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
सपा नेता व मछलीशहर के पूर्व सांसद चंद्रनाथ सिंह उर्फ सीएन सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। परिवार के लोगों व सपा नेताओं की मौजूदगी में लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूर्व सांसद के निधन की खबर मिलते ही जिले के लोग स्तब्ध रह गए। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से प्रतिष्ठित व्यापारी, इंस्पेक्टर व एडीओ पंचायत समेत 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के भगेसरा के रहने वाले सीएन सिंह वर्ष 1998 में प्रतापगढ़ सदर सीट से सपा के टिकट पर विधायक बने। दो साल बाद 2002 में वह मछलीशहर संसदीय सीट सपा के सांसद बने। मछलीशहर संसदीय सीट में जिले की दो विधानसभा पट्टी व वीरापुर भी शामिल थीं।
विज्ञापन

पत्नी ऊषा सिंह को उन्होंने सदर विधानसभा का उपचुनाव लड़ाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में वह कुछ दिनों के लिए बसपा में भी गए। एमएलसी का चुनाव लड़ा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस पर फिर सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा के पूर्व सांसद अमर सिंह के करीबी माने जाने वाले सीएन सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी नजदीकी थी। काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। पंद्रह दिन पहले अचानक लीवर में इंफेक्शन के चलते उन्हें परिजनों ने उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार देर रात उनका निधन हो गया। पूर्व सांसद सीएन सिंह की मौत की खबर मिलने पर हर कोई स्तब्ध रह गया।
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे प्रशांत सिंह समेत परिवार व रिश्तेदारों के अलावा सपा नेताओं भी मौजूद रहे। जिले में इसके पहले व्यापारी श्रीकिशोर अग्रवाल, इंस्पेक्टर अजय सिंह, कालाकांकर के एडीओ पंचायत समेत 32 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
पूर्व सांसद के निधन पर नेताओं ने जताया शोक
पूर्व सांसद व सपा नेता सीएन सिंह के निधन पर काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद हरिबंश सिंह समेत तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि सांसद के रूप में सीएन सिंह ने मछलीशहर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूर्व सांसद हरिबंश सिंह ने कहा कि वह बेहद सरल स्वभाव के और मृदुभाषी थे। जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर यादव, डा. कैलाशनाथ ओझा, मुक्कू ओझा ने भी दुख जताया। रामपुर खास से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्यानाथ मिश्र, महामंत्री जेपी मिश्र, ने कहा कि पूर्व सांसद सरलता की प्रतिमूर्ति थे। सपा के पूर्व सांसद के निधन पर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, इरशाद सिद्दीकी, लाल बहादुर सरोज, जगदीश मौर्य, पप्पू यादव, संजय पांडेय, शशिकांत शुक्ला, हरीश शुक्ला, शांति सिंह, महिमा गुप्ता, सुषमा पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष सियाराम यादव, भैयाराम पटेल, प्यारेलाल खैरा, वासिक खान, सद्दाम हुसैन, अख्तर राईन, लाल मोहम्मद, अर्सलान सिद्दीकी, दीपक यादव, शकील अहमद, मुहिब्बुल आरफीन, अनीस खान समेत अन्य लोगों ने भी दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed