फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Five thousand left chemistry paper

प्रतापगढ़: रसायन विज्ञान मेें पांच हजार ने छोड़ा मैदान, परीक्षा केंद्रों पर मचा रहा हड़कंप 

Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Five thousand left chemistry paper
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : प्रतापगढ़
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल से छात्र-छात्राओं के परीक्षा का मैदान छोडने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को हाईस्कूल उर्दू व इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा में करीब 5 हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित नहीं हुए। अकेले इंटर रसायन की परीक्षा करीब 4843 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। दिनभर सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों को सघन तलाशी करने को लेकर निर्देशित करती रहीं। इससे परीक्षा केंद्रों पर हडक़ंप मचा रहा।  
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू का पेपर था। परीक्षा के लिए कुल 1397 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमे 1198 ही उपस्थित रहे। 199 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस डा. एसपी यादव के नेतृत्व में सचल दल की टीम भ्रमण को निकली। सभी छह सचल दल की टीमें अलग-अलग तहसीलों में जांच कर रही थीं। केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को सघन तलाशी का निर्देश दिया। चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान का पेपर था। 4843 परीक्षार्थी रसायन विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित रहे।  
विज्ञापन


बिल न देने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को थमाया नोटिस  
प्रतापगढ़। खेलकूद की समाग्री का बिल न देने पर डीआईओएस ने पं. दीनदयाल उपाध्याय माडल इंटर कालेज महुली के प्रधानाचार्य सालिकग्राम को नोटिस थमाया है। डीआईओएस ने प्रधानचार्य से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed