फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Farmer dies after falling into high-tension wire

प्रतापगढ़: टूटकर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 16 Sep 2020 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Farmer dies after falling into high-tension wire
बाघराय के कर्माजीत पट्टी में करंट से युवक की मौत के बाद घर पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
बिजली विभाग की लापरवाही ने एक किसान की जान ले ली। तीन दिन से टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद दोपहर बाद मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अवर अभियंता से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। विभाग ने मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के कर्माजीतपट्टी गांव के बाहर रास्ते में तीन दिन से हाईटेंशन तार टूटकर गिरा था। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई थी, लेकिन न तो तार को हटाया गया और न ही जोड़ा गया। उसमें करंट दौड़ रहा था।
विज्ञापन

गांव निवासी लालजी साहू (47) पुत्र बद्री प्रसाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान वह तार की चपेट में आ गया।
करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे तार से चिपका देख शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया। इसके बाद ग्रामीण किसी तरह से उसे तार से अलग कर घर ले गए। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। दोपहर बाद अवर अभियंता प्रदीप मौर्या मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण उन पर बिफर गए। काफी देर तक नोकझोंक होती रही। बाद में अवर अभियंता ने मृतक की पत्नी सुशीला देवी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ ही विभागीय सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी सुशीला देवी, बेटे पंकज, नीरज, धीरज, सूरज, बेटी खुशी का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिटायर दरोगा और पत्नी से लूटपाट
रिटायर दरोगा से बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीन लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के देवगलपुर गांव निवासी शिवशंकर शुक्ला पुलिस विभाग से दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। सोमवार को वह पत्नी के साथ धारूपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय रात के करीब नौ बजे गंगापुर बाजार के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। तमंचा सटाकर 6500 रुपये व उनकी पत्नी का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रात में ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक के साथ तीन थानों की फोर्स पहुंची। बाइक सवार युवकों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फाइल फोटो लालजी साहू।

फाइल फोटो लालजी साहू।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed